रायपुर

मोदी के नौ साल, तिवारी के नौ सवाल
27-May-2023 3:52 PM
मोदी के नौ साल, तिवारी के नौ सवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मई।
मोदी  सरकार के कार्यकाल का नौसाल पुरे हो ने पर कांग्रेस पार्टी ने नौ केंद्र की मोदी सरकार के विकास कार्याे पर नौ सवाल किया है। कांग्रेस के सांसद और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जम कर निशाना साधा। वे शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी पहुंचे। वहां उन्होंने शनिवार को राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में कहा कि मोदी की भाजपा सरकार ने 2014 के चुनाव में सत्ता में आई। लोगों को महंगाई कम करने का झूठा वादा किया। आज महंगाई अपने चरम पर है। देश अव्यवस्था और तानाशाही का राज चल रहा है। तिवारी ने जो 9 सवाल पूछे वो इस तरह से है:-

अर्थव्यवस्था: ऐसा क्यों है कि देश में महंगाई और बेरोजगारी आसमान छू रही है? क्यों अमीर और अमीर हुए हैं और गरीब और गरीब ? सार्वजनिक संपत्तियों को मोदी जी के मित्रों को क्यों बेचा जा रहा है?

कृषि और किसान:  काले कृषि कानूनों को रद करते समय किसान संगठनों के साथ हुए समझौतों को अभी तक लागू नहीं किया गया है? एमएसपी की गारंटी क्यों नहीं दी गई? पिछले 9 सालों में भी किसानों की आय क्यों दोगुनी नहीं हुई?

भ्रष्टाचार / मित्रवाद:  अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए एलआईसी और एसबीआई में जमा जनता के खून पसीने की कमाई को दांव पर लगा दिया? आप चोरों को क्यों भागने दे रहे हैं? आप भाजपा शासित राज्यों में हुए भ्रष्टाचार पर चुप क्यों हैं।

चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा:  चीन को लाल आँख दिखाने की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने उसे 2020 में क्लीनचिट दे दी, जबकि वह आज भी हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा है? चीन के साथ 18 बैठकें हुई हैं, फिर भी वह क्यों आक्रमक रवैया अपना रहे।

सामाजिक सद्भाव:  चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर बंटवारे की राजनीति को हवा दे रहे हैं और समाज में डर का माहौल बना रहे हैं? 2014 के बाद से नफरत से संबंधित अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। 

सामाजिक न्याय: पिछले 9 सालों में संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई क्यों की जा रही है? 
अरूणाचल प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और मणिपुर में धन-बल का दुरुपयोग करके हानी हुई सीबीआई और ईडी के 95 प्रतिशत मामले उन राजनेताओं के खिलाफ हैं, जो विपक्षी दलों के हैं। 

जनकल्याण की योजनाएं: ऐसा क्यों है कि बजट में कटौती करके मनरेगा जैसी जनकल्याण की योजनाओं को कमजोर किया गया? गरीब, आदिवासी एवं जरूरतमंदों के सपनों को क्यों कुचला जा रहा है?

कोरोना मिसमैनेजमेंट: कोरोना के कारण 40 लाख लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों को मुआवजा देने से मना कर दिया गया? क्यों अचानक लॉकडाउन करके लाखों कामगार साथियों को घर जाने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया?

कोविड-19 को लेकर श्री राहुल गांधी की शुरुआती चेतावनियों को नजरअंदाज किया।  तिमाही जीडीपी 21 प्रतिशत गिर गई और एक खतरनाक मानवीय संकट पैदा हो गया। 4 करोड़ प्रवासी श्रमिक सडक़ों पर आ गए। विनाशकारी दूसरी लहर के लिए ठीक से तैयारी नहीं हुई ऑक्सीजन, दवाइयों और हॉस्पिटल बेड्स की कमी के कारण भारत में सबसे अधिक 47 लाख लोगों की मौत हुई है। 


अन्य पोस्ट