रायपुर
मो. शमा जीएसटी के नए कमिश्नरे
27-May-2023 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 मई। अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क के प्रधान आयुक्त/आयुक्त ग्रेड के देशभर के सौ अफसरों के तबादले किए गए हैं। इन्हे 22 जून तक पदभार लेने कहा गया है। तत्काल प्रभाव से पद लेने के आदेश दे दिए गए हैं। है। सेंट्रल जीएसटी के कमिश्नर बदले गए है। कमिश्नर सीजीएसटी रायपुर के अतुल गुप्ता का तबादला कमिश्नर (ऑडिट) रायपुर में हुआ है। वहीं कमिश्नर (ऑडिट) रायपुर अजय का तबादला कमिश्नर ऑडिट (भुवनेश्वर) किया गया है। वहीं मोहम्मद अबू शमा को सेंट्रल जीएसटी रायपुर का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले कमिश्नर अपील के पद पर पदस्थ थे। अतुल गुप्ता मात्र 10 महीने ही इस पद पर रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे