रायपुर

10-12वीं पूरक के लिए 20 जून तक फार्म भर सकते हैं
26-May-2023 6:53 PM
10-12वीं पूरक के लिए 20 जून तक फार्म भर सकते हैं

रायपुर, 26 मई। 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा के फार्म भरने की तारीख का ऐलान कर दिया है। माशिम के सचिव व्ही के गोयल न बताया है कि हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के लिए पूरक व अवसर परीक्षा के लिए आवेदन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 10वीं, 12वीं पूरक व अवसर परीक्षा के लिए 14 जून तक सामान्य शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरे जा सकेंगे। वहीं विलंब शुल्क के साथ 20 जून तक फार्म भरे जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में बैठते हैं। इस साल के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट 10 मई को जारी किया गया था। 10वीं की परीक्षा में 17923 छात्र-छात्राएं और 12वीं क्लास की परीक्षा के लिए 22751 विद्यार्थियों को पूरक की पात्रता की थी।


अन्य पोस्ट