रायपुर

प्रदेश में दोपहर गर्म, शाम कई जगहों पर हल्की बारिश
26-May-2023 6:52 PM
प्रदेश में दोपहर गर्म, शाम कई जगहों पर हल्की बारिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 मई। प्रदेश में शुक्रवार का दिन काफी गर्म रहा। सुबह से ही गर्मी का एहसास होने लगा। इस चुभती गर्मी से लोग परेशान रहे।

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों में कूलर और एसी का सहारा लेने लगे और गर्मी से बचने के उपाए खोजते रहे। वैसे 25 से नैतपा की शुरूआत हुई है। जो दिन भर उमस और गर्मी का माहोल रहा वहीं शाम होले ही राजधानी के कई इलाकों में बारिश भी हुई। इससे लोगों को गुरूवार को कुछ राहत मिली। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए चेतावनी जारी की है। राज्य के मुंगेली, चांपा-जांजगीर, और रायगढ़ में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चल सकती है। साथ ही तेज गर्जना होगी। प्रदेश में तीन-चार दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। इस बीच तापमान में ज्यादा परिर्वतन नहीं होगा। मौसम के बदला के कारण उमस भरी गर्मी पड़ सकती है।

नैतपा के दुसरे दिन भी दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। शाम-रात में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम उत्तर-प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी है। एक दूसरी द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से तटीय कर्नाटक तक है। इन दोनों ही सिस्टम के असर से अगले कुछ दिनों तक समुद्र से नमी आएगी।

बीते 24 घंटे में कई जगह हुई बूंदाबांदी

राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बूंदाबांदी हुई। गुरुवार को दिन में करीब डेढ़ मिमी बारिश भी हुई। अंबिकापुर में भी थोड़ी बारिश हुई है। वातावरण में नमी रहने की वजह से प्रमुख शहरों का तापमान भी थोड़ा कम रहा। रायपुर में दिन का तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह नॉर्मल से एक कम है। बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग कई जगहों पर भी पारा 40 से 42 डिग्री के बीच रहा।

तीन जिलों में हीट वेव का खतरा

नौतपा के चलते हीट वेव का खतरा बना हुआ है। इसे लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को पर्याप्त पानी पीने गर्मी से बचने अपील की गई है। इसके अलावा लस्सी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने कहा गया है। इसके अलावा तेज धूप के वक्त घर से बाहर नहीं निकलने को कहा जा रहा है। हल्के रंग के ढील सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई।  घर से बाहर निकलने पर कपड़े, टोपी या छतरी का उपयोग करने का सुझाव दिया जा रहा है और आंखों की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम करने की बात कही गई है।


अन्य पोस्ट