रायपुर

रायपुर से चलने वाली दो ट्रेनें चार दिनों के लिए रद्द
26-May-2023 6:51 PM
रायपुर से चलने वाली दो ट्रेनें चार दिनों के लिए रद्द

रायपुर, 26 मई। गुरूवार से 30 मई,  तक पूर्वी तट रेलवे वाल्टेयर रेल मंडल के श्रृंगवरपुकोटा-बोड्डवारा के बीच दूसरी रेललाइन का कार्य किया जायेगा। इसके चलते रायपुर से चलने वाली दो ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें 26 से 29 मई तक विशाखापटनम से रवाना होने वाली  08528 विशाखापटनम-रायपुर स्पेशल रद्द रहेगी । 27 से 30 मई, तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08527 रायपुर- विशाखापटनम स्पेशल रद्द रहेगी ।  दूसरी लाइन के बनने से गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तीव्रता  आयेगी तथा  क्षमता मे विस्तार होने से यात्री सुविधाओं के लिए उन्नत एवं बेहतर कार्य किया जा सकेगा।


अन्य पोस्ट