रायपुर

नकली इयरपाड्स, स्टॉपवाच बेच रहा दिल्ली का ठग गिरफ्तार
26-May-2023 4:11 PM
नकली इयरपाड्स, स्टॉपवाच बेच रहा दिल्ली का ठग गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मई।
 सुभाषनगर नहरपारा इलाके में घूम-घूम कर चाईना मॉडल के इयरपॉड्स (ईयर फोन) एवं स्मार्टवॉच को असली  बता ठगने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी मोहसीन को पुलिस ने मलिक गिरफ्तार किया है।

बुधवार को पुलिस को सुचना मिली थी कि थाना गंज के  सुभाषनगर नहरपारा पास एक व्यक्ति घूम-घूम कर चाईना मॉडल के एयरपॉड्स एवं स्मार्टवॉच को असली बताकर लोगों को बेच  ठगी कर रहा है।  इस पर पुलिस मुखबीर के बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में  उसने अपना नाम मोहसीन मलिक निवासी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली का बताया। उसकी तलाशी लेने पर  बैग में चाईना मॉडल के एयरपॉड्स एवं स्मार्टवॉच मिले। इनकी खरीदी-बिक्री   करने के दस्तावेज प्रस्तुत न कर गुमराह करता रहा । कड़ाई से पूछताछ करने पर मोहसीन मलिक ने डुप्लीकेट को असली बता बेचना स्वीकारा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चाईना मॉडल के 15  एयरपॉड्स डिब्बे सहित 7  स्मार्टवॉच जप्त किया।


अन्य पोस्ट