रायपुर

नाइजीरियन गिरोह के तीन ठग गिरफ्तार, महिला डाक्टर से की 12 लाख की ठगी
26-May-2023 4:10 PM
नाइजीरियन गिरोह के तीन  ठग गिरफ्तार, महिला डाक्टर से की 12 लाख की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मई। 
राजधानी पुलिस ने तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो युवतियों और महिलाओं से गिफ्ट भेजने के बहाने लाखों रुपए ठगते थे।
पंडरी थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां साइबर अपराधियों के एक गिरोह ने रायपुर की एक महिला डाक्टर को अपना शिकार बनाया। पहले साइबर ठग ने महिला डाक्टर से इंटरनेट मीडिया पर दोस्?ती की और मेलजोल बढ़ाया।

फिर महंगे गिफ्ट भेजने के बहाने अपने जाल में फंसाया फिर कस्टम अधिकारियों द्वारा गिफ्ट पकड़े जाने की बात कहकर महिला डाक्टर से 12 लाख रुपये क्लीयरेंस के नाम पर ठग लिए। पकड़े गए तीनों आरोपित नाइजीरियन गिरोह के सदस्य है। पुलिस तीनों साइबर ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लेकर आई है। फिलहाल पुलिस इन आरोपियो से पूछताछ कर रही है। पुलिस देर शाम तक पूरे मामले का राजफाश कर सकती है।
 


अन्य पोस्ट