रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मई। निगम अमले ने जोन 9 के वार्ड 51 के क्षेत्र में 36 सिटी माल के समीप नाले में बड़ी मात्रा में कचरा समीप के शिवनाथ हुंडई प्रबंध डाले जाने की जनशिकायत पर कार्रवाई की। इस पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सम्बंधित पर तत्काल 10000 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए किया गया। 36 सिटी माल के समीप ही एलोन मसाज सेंटर का निरीक्षण किया । यहां साफ- सफाई एवं गन्दगी पाये जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही मिली।इस पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने स्थल पर सम्बंधित पर तत्काल 5000 रूपये का जुर्माना किया एवं उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी दी गयी।
निगम को मिली जनशिकायत पर आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के नेतृत्व एवं ईई के. के. शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया, स्वच्छता पर्यवेक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में स्वच्छता कर्मियों ने कार्रवाई की ।


