रायपुर

राजधानी ड्रग ट्रैफिकिंग का सेंटर प्वाइंट बना
26-May-2023 4:08 PM
राजधानी ड्रग ट्रैफिकिंग का सेंटर प्वाइंट बना

भोपाल से चरस लेकर रायपुर में खपाने आए तस्कर गिरफ्तार, दो लाख का 142 ग्राम जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मई।
 पुलिस की गिरफ्तारी और जब्ती के बाद भी रायपुर ड्रग ट्रैफिकिंग (तस्करी) का बड़ा अड्डा हो चुका है। ओडिशा, आंध्र में उत्पादित गांजे की तस्करी के लिए रायपुर सेंटर प्वाइंट हो गया है। इसके अलावा कोकिन, ब्राउनशुगर, एमजीडी जैसी हर तरह की नशे के द्रव्य  यहां  उपलब्ध है। पुलिस इस ड्रग कारिडोर को बंद नहीं कर पा रही है । 

बहरहाल पुलिस ने गुरूवार को लाखों के कीमत की चरस के साथ भोपाल के 2 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित  3  युवको को गिरफ्तार किया। इन्हें सिविल लाईन इलाके के  एक होटल में आरोपियों को चरस के साथ रंगे हाथ पकड़ा। इनमें से दो युवक सिद्धार्थ जैन एवं शिवम तिवारी मूलत: भोपाल और आदित्य लोखंडे रायपुर निवासी  हैं। इनसे कुल 142 ग्राम चरस कीमत लगभग 2 लाख  रूपए और 3  मोबाईल फोन भी  जब्त किया गया।  इनके विरूद्व थाना सिविल लाईन में धारा 22(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है ।

पुलिस की संयुक्त टीम ने  मुखबीर के बताये होटल  के कमरे में रेड  किया।जहां ये तीनों मौजूद मिले।उनके बैग एवं उनकी तलाशी लेने पर उनके पास चरस रखा होना पाया गया। सिद्धार्थ जैन एवं शिवम तिवारी  चरस को भोपाल लाकर आदित्य लोखण्डे की मदद से  रायपुर में खपाने की तैयारी में थेइनमें सिद्धार्थ जैन  उम्र 24  निवासी म.नं. 400 दानेश कोलार रोड और शिवम तिवारी  उम्र 24 साल निवासी कोलार रोड सर्वधर्म सी सेक्टर थाना कोलार भोपाल,आदित्य लोखंडे उम्र 24 साल निवासी म.नं. 43 सड्डू व्ही.आई.पी कॉलोनी थाना विधानसभा रायपुर निवासी है ।

कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट से प्र.आर. संदीप दीक्षित, वीरेन्द्र भार्गव, आर. विकास क्षत्री एवं राहुल शर्मा तथा थाना सिविल लाईन से उपनिरीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा एवं आर. समीर वैष्णव तथा दीपक की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
 


अन्य पोस्ट