रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मई। शहर के सद्दू स्थित पाम रिसोर्ट सोसाइटी में आधी रात में आगजनी हुई। सोसाइटी के मीटर पैनल में आग लगी । इस सोसायटी में 90 परिवार रहते हैं। इनके लिए अलग-अलग मीटर एक ही स्थान पर एक पैनल की तरह लगाए गए हैं। इसी में रात को ब्लास्ट।
गुरूवार रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच यह आगजनी हुई। उस वक्त सभी परिवार सो रहे थे। धूएं की दुर्गंध से सबकी नींद टूटी, तो बाहर देखते हुए माजरा समझ में आया। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने फोम वाटर से आग बुझाया। बताया जा रहा है कि सोसायटी में लगे अग्निशमन उपकरण सब कालातीत थे। इस वजह से इनकी मदद नहीं ली जा सकी। इस घटना में किसी को भी कोई चोट नहीं आई, लेकिन सुबह तक बिजली नहीं होने से लोग परेशान रहे।
90 से ज्यादा परिवार अपने अपने फ्लैट में फंसे। सोसाइटी के रहवासियों ने अंधेरे में घरों से बाहर खुले में रात गुजारी। सोसाइटी में दहशत का माहौल है और स्थानीय रहवासी भारी आक्रोश जता रहे। दमकल की दो वाहनों ने आग पर काबू पाया। विसभा पुलिस सोसायटी में ऐसी जन सुविधाओं की कमी को लेकर जांच कर रही है ।


