रायपुर
अपर आयुक्त के काम विनोद पाण्डेय, जोन 7 कमिश्नर का प्रभार ईई प्रधान को
26-May-2023 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 मई। निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने आदेश जारी कर नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था में आंशिक फेरबदल किया है। इसके मुताबिक अपर आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी की अवकाश अवधि में उनको सौँपे गये कार्यों का प्रभार पूर्णत: अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक जोन 7 जोन कमिश्नर एवं प्रभारी सचिव विनोद कुमार पाण्डेय देखेंगे। वहीं वे जोन 7 के प्रभार से मुक्त कर दिया है। सम्बंधित विभाग प्रमुख / उपायुक्त नस्तियां उनके माध्यम से आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर का प्रभार जोन 7 के प्रभारी कार्यपालन अभियन्ता रघुमणि प्रधान को उनके पूर्व के मूल कार्यों के साथ - साथ सौपा गया है। उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


