रायपुर
डबरापारा तिराहे पर निर्माण के चलते
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर/दुर्ग, 26 मई। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में 03 स्थानों पर ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है । इस मार्ग के डबरापारा तिराहा पर ब्रिज के नीचे आगामी बरसात को देखते हुए पाईप लाईन का कार्य किया जा रहा है । इस वजह से शनिवार एवं रविवार को दुर्ग से रायपुर मार्ग डबरापारा के पास बंद रहेगा ।वाहन चालक परिवर्तित मार्ग खुर्सीपार चौक से केनाल रोड होते हुए, भारी वाहन हथखोज से उमदा भिलाई 03 मार्ग से आ,जा सकेंगे। हल्के वाहन केनाल रोड के जीरो पाइंट से डबरापारा तिराहा तक आयेगें ।इसी प्रकार सोमवार को रायपुर से दुर्ग मार्ग में कार्य होना है। इस दौरान वाहनों को डबरापारा मदिर कटिंग के सामने से विपरीत दिशा से आवागमन हो सकेगा। जो खुर्सीपार हॉस्पिटल के पास से वापस अपने मार्ग पर आयेगें।
अपील: - रायपुर आने जाने वाले हल्के वाहन चालको से अपील है कि वें जाम से बचने के लिए शनिवार, रविवार एवं सोमवार को उतई, फुण्डा, अमलेश्वर मार्ग से आना जाना करें।



