रायपुर
फर्जी टिकिट दलाल गिरफ्तार
25-May-2023 5:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 मई। पुलिस ने भाठागांव नया बस स्टैंड में सक्रिय अवैध टिकट एजेंट पर शिकंजा कसा है। जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह झारखंड जाने वाले यात्रियों से फर्जी टिकट दलाल वसूली कर रहे थे। इसकी सूचना एक यात्री ने पुलिस को दी। जिस पर तत्काल टिकरापारा पुलिस पहुंची और दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य दलाल फरार बताया जा रहा है।जानकारी ये भी मिल रही है कि छुटभैये नेता आरोपियों को छुड़ाने सक्रिय हो गए है। थाने पहुंचे है। इस मामले में टिकरापारा टीआई अमित बेरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


