रायपुर
आप चुनावी मोड पर, प्रदेश कार्यालय शुरू
25-May-2023 5:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मई। सिविल लाइन मुख्य मार्ग पर आप पार्टी का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन दिल्ली के विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय नेता आनंद मिरी, युवा नेता रविंद्र सिंह ठाकुर, विजय कुमार झा, ब्लॉक अध्यक्ष राशिद अली, आसिफ खान, संजीव सिंह, कलावती मार्को, सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी थे।
जहां सैकड़ों की संख्या में मोहल्ले वासियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज प्रात: छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा बस्तर प्रवास पर रवाना हो गए हैं।
आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा द्वारा सिविल लाइन रोड पर कार्यक्रम प्रभारी गौरव सिंह व उनके साथियों द्वारा बनाए गए कार्यालय में संदीप पाठक राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महासचिव के निर्णय अनुसार प्रत्येक ब्लॉक में कार्यालय खोलने का सुझाव दिया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


