रायपुर
राहुल पर अभद्र टिप्पणी वायरल करने वाले पर एफआईआर की मांग
25-May-2023 5:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मई। राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के 3 विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने में शिकायत की है।
साथ ही भाजपा नेताओं पर माहौल बिगाडऩे का आरोप लगाया है।विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर,शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने मामले को लेकर शिकायत की है।नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


