रायपुर

आम लोगों को चाकू दिखाकर धमकाने वाले 3 गिरफ्तार
25-May-2023 5:52 PM
आम लोगों को चाकू दिखाकर धमकाने वाले 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 मई। आजाद चौक थाना इलाके में आनेजाने वाले लोगों को चाकू लहराकर डराने धमकाने का मामला सामने आया है। मोहल्ले का बदमाश विकास निषाद उर्फ बहादूर अपने पास रखे चाकू को दिखा कर आम लोगों धमका रहा था। राहगीरों की शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को रामकुण्ड आमातालाब के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को धमका रहा था। जिससे आसपास के लोग डरे हुउ थे। राहगीरों की शिकायत पर पुलिस ने बताए गए स्थान और हुलिए के आधार पर इलाके की घेराबंदी कर  आरोपी विकास उर्फ बहादुर निषाद निवासी राम कुण्ड बगीचापारा  को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे धारदार चाकू को जप्त कर किया गया।

इधर समता कालोनी गणेश मंदिर के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते नितेश गोडबोले उ निवासी आमातालाब भीमनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे चाकू जप्त किया। 

वहीं पुरानी बस्ती इलाके में सुलभ शौचालय के पुलिस पेट्रोलिंग टीम के चेकिंग के दौरान अवैध रूप से चाकू लेकर घुमते हेमंत साहू उर्फ दादू, प्रहलदवा तालाब शनि मंदिर के सामने लाखेनगर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे चाकू को जप्त कर धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की  गई।


अन्य पोस्ट