रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मई। नगर निगम के जोन क्रमांक 6 के अन्तर्गत आने वाले रायपुर दक्षिण विस के चौरसिया कॉलोनी क्षेत्र के मुख्य मार्ग में नगर निगम द्वारा शीघ्र सडक़ डामरीकरण का नवीन विकास कार्य आज से शुरू हुआ ।
निगम का दावा है कि लोगों को वायु प्रदूषण को कम करने एवं जनहित में जनसुविधा विस्तार सहित सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से किया जायेगा।
महापौर एजाज ढेबर ने चौरसिया कॉलोनी क्षेत्र के में पहुंचकर सडक़ डामरीकरण विकास कार्य का भूमिपूजन किया। महापौर ने जोन 6 जोन कमिश्नर को शीघ्र सडक़ डामरीकरण विकास कार्य सतत मॉनिटरिंग करवाकर श्रेष्ठ गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने कहा।
महापौर श्री एजाज ढेबर ने कहा कि रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्डों में राज्य लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम मुख्यालय भवन के लोक कर्म विभाग द्वारा मार्गो का सडक़ डामरीकरण विकास करवाने के बाद जो मार्ग छूट गये हैँ, उन्हें चिन्हित कर जोन एवं जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुसार सडक़ डामरीकरण विकास कार्य करवाया जा रहा है। इससे वायु प्रदूषण में कमी आयेगी एवं नागरिकों हेतु आवागमन सुविधायुक्त एवं सुगम बनेगा।नागरिकों एवं महिलाओं ने सडक़ डामरीकरण प्रारम्भ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर का आभार माना। महापौर ने कहा कि विशेष ध्यान रखा जायेगा कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र का कोई भी मार्ग सडक़ डामरीकरण के विकास कार्य से छूटा ना रहे।


