रायपुर
रायपुर, 25 मई। कर्मचारी /अधिकारी जिला फेडरेशन के तहत गुरूवार कोप्रदेश के लाखो कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण करवाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम राजधानी केविधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल में उमेश मुदलियार जिला संयोजक फेडरेशन रायपुर, चंद्रशेखर तिवारी संभागीय संयोजक फेडरेशन रायपुर, पंकज पांडे प्रदेश अध्यक्ष स्वस्थ बहुउद्देशीय संघ रायपुर, अजय तिवारी संरक्षक तृतीय वर्ग संघ रायपुर, ऋतू परिहार प्रदेश अध्यक्ष महिला पर्वेक्षक संघ रायपुर, राम चंद्र टांडी जिला अध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ रायपुर, नरेश वाढेर उपप्रांताध्यश तृतीय वर्ग संघ रायपुर, विमल चंद्र कुंडू प्रदेश संयोजक पीएच इ नारायण बाघ जिला उपाध्यश,पिताम्बर पटेल उप संयोजक फेडरेशन रायपुर, साहिल मुदलियार, मनोज सोना प्रदेश संयोजक ऑपरेटर संघ, विश्वजीत मालिक आदि नेता अगुवा रहे।


