रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मई। शहर में मामूली बात को लेकर मारपीट और मोहल्ले के बदमाशों की दबंगई करने का मामला सामने आया है। राजधानी के कई थानों में एक ही दिन में आधा दर्जन से अधिक मारपीट के मामले दर्ज हुए है। पुलिस ने पिडि़त कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। ऐसा ही मामला खम्हारडीह,माना कैम्प, गुढिय़ारी, पुरानी बस्ती,टिकरापारा और खमतराई में देखने को मिला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294,323,506,34 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
इन थानों में मारपीट के मामले दर्ज-
खम्हारडीह- देवजानी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कचना शनिमंदिर के पास बुधवार की शाम को 3-4 बदमाश सडक़ में खड़े थे। उसी रास्ते से देवजानी साहू जा रहा था। जहां पर सडक़ पर खड़े लडक़ों को रास्ते से हटने को कहने पर बदमाशों ने उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर बदमाश मारपीट करने लगे। जिसकी शिकायत देवजानी ने खम्हारडीह थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।
दूसरा मामला- कचना के बीएसयूपीकालोनी कचना के पास सामुदायिक भवन के पास अमीत ताण्डी के साथ मारपीट हो गई। मोहल्ले के ही रहने वाले दूर्गेश और नंदू ने जबरन उसका रास्ता रोककर गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,34 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया।
गुढिय़ारी- खालबाड़ा गुढिय़ारी में दो भाईयों के बीच मारपीट हो गई। घर में नशा कर के आने की बात को लेकर बबलू और उसके छोटे भाई लखन के बीच जमकर मारपीट हो गई।
बबलू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि लखन उसका छोटा भाई है जो बुधवार को नशे की हालत में घर पर आकर गाली गलौज कर रहा था। जिसे मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच लखन ने वहीं पास रखे ईट से बबलू के सिर पर मारकर घायल कर दिया।
माना कैम्प- शिल्पा देवनाथ ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वहीं पास में रहती है जो बुधवार को 18 ब्लॉक माना कैम्प के ही रहने वाले सुभाष सरदार के घर के पास मछली कांट रही थी। इस बात से नाराज सुभाष ने उसे घर के पास मछली कांटने से मना कर गाली गलौज करने लगा। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
पुरानी बस्ती- कुशालपुर ओव्हर बृज के पास मारपीट हो गई। आरोपी धीरज सोनकर ने मंगेतर को छेडऩे की बात को लेकर राहुल और उसके साथी के साथ मारपीट की। इस बीच दोनों ने एक दूसरे को पत्थर से मारकर घायल किया। इधर जागेश्वरी साहू ने थाना में राहुल और उसके साथी पर मारपीट का मामला दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। दोनों पक्षों से बयान के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कारवाई की।
इसी तरह टिकरापारा और खमतराई में पुरानी बात को लेकर मारपीट हो गई। टिकरापारा थाना में ताजनगर निवासी आशीष ठाकुर की रिपोर्ट पर सोनू कासीम और अक्कू के खिलाफ 294,506,323,34 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। वहीं खमतराई में रावाभाठा निवासी गोदावरी मानिकपुरी ने सूरज,धनेद्र , रौशन और पिंकी के खिलाफ मारपीट का मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।


