रायपुर
पुरानी बस्ती में 6 और आजाद चौक में 1 के मामले दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मई। आजाद चौक और सरस्वती नगर इलाकों में घरों से मोबाइल,नकदी और दूसरे सामानों की चोरी बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी का दो मोबाइल को जब्त किया।
त्रिलोचन बाघ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह उत्कल बरुती गीता नगर में रहता है। उसके घर में 15-16 मई की रात को चोरी हो गई। चोर घर से 2 मोबाईल को चोरी कर ले गया। त्रिलोचन के शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया । इसी बीच मुखबीर सूचना मिली की अनुपम गार्डन के पास एक युवक चोरी के मोबाईल को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने मुखबीर के बताए हुलिए और स्थान को चिंहांकित कर शेख जफर ईदगाहभाठा निवासी को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी 15 मई को गीता नगर से 2 मोबाईल कीमत 15000रूपए की चोरी करना बताया। उसके कब्जे मोबाइल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। शेख जफर अदतन अपराधी है, जो थाना पुरानी बस्ती में नकबजनी 6 प्रकरण दर्ज है तथा थाना आजाद चौक में मारपीट 1 प्रकरण दर्ज है।