रायपुर

धूप में बच्चों को नंगे पैर देख विकास ने पहनाया चप्पल
24-May-2023 5:59 PM
धूप में बच्चों को नंगे पैर देख विकास ने पहनाया चप्पल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 मई। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय बुधवार सुबह वार्ड क्र.24 -25 के विभिन्न मोहल्लों में  रहवासियों से रूबरू होकर उनका हाल-चाल जाना एवं उनसे वार्ड के कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान उनकी नजर वहाँ खड़े बच्चों पर पड़ी। उन्होंने देखा कि बच्चे नंगे पांव भरी धूप में वहाँ खड़े थे। तत्काल अपने कार्यकर्ताओं से चप्पल खरीदवाये और बच्चों को चप्पल पहनाया।

 वहीं विकास कार्यों को लेकर  रहवासियों से राय भी ली। शीतला तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर निरीक्षण किये, तत्पश्चात् कर्मा चौंक पहुँचे जहाँ चौक के सौन्दर्यीकरण का जायजा लिया। साथ ही वार्डों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदारों को निर्देशित भी किया।

 इस दौरान वार्ड क्र.24 के पार्षद व जोन अध्यक्ष मनीराम साहू, भागवत साहू, तरूण श्रीवास, ईश्वरी नामदेव, संतोष साहू, मुन्ना साहू, रामजी यादव, छन्नू साहू, रूपऊ साहू, गिरधर साहू, ईतवारी साहू, भगवती महानंद, रतन डोंगरे, सुनील चौहान सहित काफी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए।


अन्य पोस्ट