रायपुर
रायपुर, 24 मई। गोंदवारा बिजली आफिस के पास शनिवार, रविवार रात हुए ब्लाइंड मर्डर की पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो सगे भाई हैं।खमतराई पुलिसको सूचना मिली थी कि खमतराई- गोंदवारा स्थित बिजली ऑफिस के सामने एक अज्ञात पुरूष का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया गया कि मृतक के सिर, चेहरे, होंठ, जबडा पर किसी वस्तु से प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाने के साथ ही गले में काला बेल्ट का टुकड़ा फंसा हुआ था। तथा पास ही पड़े पत्थर पर खून के निशान होना पाया गया। प्रथम दृष्ट्या में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक केे सिर व चेहरे पर पत्थर से मारकर हत्या करना प्रतीत हो रहा था। लाश सी शिनाख्ती के लिए मृतक के शरीर में हुए गोदने के आधार पर तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने पतासाजी की तो मृतक की पहचान खमतराई निवासी गणेश साहू पिता दशरथ साहू के रूप में की गई। इस पर धारा 302 भादवि. का अपराध दर्ज किया ।