रायपुर

लगेज के साथ सफर में ड्राइविंग लाइसेंस भी जरूरी...
23-May-2023 5:36 PM
लगेज के साथ सफर में ड्राइविंग लाइसेंस भी जरूरी...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मई। सफर से आ रहे यात्री को अब अपने लगेज के साथ ड्रायविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस के पेपर भी रखने होंगे। ऐसा रेलवे ने कोई नियम निर्देश नहीं दिया है। लेकिन राजधानी की ट्रैफिक पुलिस की वसूली से बचना हो तो ऐसा करना होगा। सफर की थकान यात्री के मनोभाव से बेखबर ट्रैफिक सिपाही महेंद्र सिंह ने आज रेलवे स्टेशन में 1 हजार रूपए का चालान काटकर ही छोड़ा। यह यात्री होशंगाबाद से रायपुर लौटा था। दोनों वीआईपी गेट से रवाना हो रहे थे कि सिपाही चालान लेकर  सामने आ खड़ा। यात्री ने बताया कि सफर से आ रहा ये दोनों पेपर घर पर ही। ऐसे समय चालान काटना मानवता नहीं होती। इसके बावजूद सिपाही ने एक न सुनी, और एक हजार का चालान वसूलकर ही माना। इस सिपाही को स्टेशन परिसर की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था। उसे स्टेशन के सामने चौक को घेरकर खड़े सैकड़ों बेतरतीब ऑटो नहीं दिखे, जो पूरे रास्ते को जाम कर रहे थे। शायद यह सिपाही ऑटो वालों से खौफ खाता है। इसलिए उसने स्टेशन के दोनों गेट पर नजर गड़ाई। गृहमंत्री, एसपी, समेत सभी बड़े अधिकारी सिपाहियों से अपना व्यवहार सुधारने की सीख देते हैं, लेकिन फील्ड में उनके दुव्र्यवहार का शिकार हुए लोग भी समझ सकते हैं।


अन्य पोस्ट