रायपुर

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एक गिरफ्तार
23-May-2023 5:34 PM
चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मई। राजधानी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से मोबाइल जब्त कर उसका सोशल मीडिया एकाउंट को ब्लॉक किया गया।

बताया जा रहा है कि मामला आठ महीने का है। जहां टुमन लाल साहू के द्वारा सोशल मीडिया में बच्चों से संबंधित अश£ील फोटो और वीडियो वायरल किया था। एनसीआरबी नई दिल्ली की सूचना पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में कार्रवाई कर मोबाइल 73894 17946 के धारक  बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो ईस्टाग्राम के माध्यम से करना पाया गया। जिसपर टुमन लाल के खिलाफ धारा 67(ए)7 (बी) आईटी एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इस दौरान आरोपी टुमन लाल साहू  उम्र 26 साल ग्राम कुमारदा थाना डोंगरगांव राजनांदगांव को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्र्म करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट