रायपुर
रायपुर, 23 मई। विगत दिनों छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर स्लोगन, पोस्टर और निबंध की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
निबंध प्रतियोगिता में युवा संस्था की वरिष्ठ सदस्य सुश्री रुचि साहू ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र और 7000/- की नकद राशि, मोहम्मद अकबर, वन एवं पर्यावरण मंत्री, ने दी।
सुश्री रुचि साहू ने एनआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई किया है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पेरेशन लि. में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
युवा संस्था के संस्थापक एम राजीव ने सुश्री रुचि साहू को बधाई देते हुए कहा कि आम धारणा है कि विज्ञान एवं इंजीनियरिंग संकाय के छात्र संप्रेषण कला के कमी के कारण निबंध लिखने में कमज़ोर माने जाते हैं, लेकिन सुश्री रुचि साहू ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ निश्चय और प्रयास से कोई भी काम नामुमकिन नहीं है।