रायपुर

आरोप-प्रत्यारोप न करें, मर्दों की तरह राजनीति करें, झीरम की जांच क्यों नहीं कराते-चंद्राकर
23-May-2023 2:38 PM
आरोप-प्रत्यारोप न करें, मर्दों की तरह राजनीति करें, झीरम की जांच क्यों नहीं कराते-चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मई।
पहले चावल, फिर शराब और अब गौठान घोटाले को लेकर भाजपा, कांग्रेस में रार मची हुई है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के आरोपों के बदले में कांग्रेस की ओर से रमन सरकार के 15 साल की गड़बडिय़ां सामने लाने पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को चुनौती दी है। पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कहा कि सत्तारूढ़ दल का काम आरोप लगाना नहीं, बल्कि विपक्ष के आरोपों की जांच कराना, लेकिन सरकार में हिम्मत है तो 15 साल में क्या-क्या हुआ जांच करा लें।

कांग्रेस द्वारा 15 साल में 17 हजार गायों की मौत और 1677 करोड़ के घोटाले के आरोप के बाद पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा द्वारा जो भी मुद्दे सामने आए जाते हैं, कांग्रेस पीछे-पीछे आरोप लगाती है। भाजपा शराब का मुद्दा लेकर आई तो कांग्रेस ने भी शराब पर आरोप लगाया।भाजपा ने गोठान की गड़बडिय़ों की पोल खोली तो अब कांग्रेस ने भी आरोप लगा दिया। भाजपा ने चावल घोटाला उजागर किया तो कांग्रेस रमन राज में घोटाले का आरोप लेकर आ गई। चंद्राकर ने कहा कि सरकार आरोप नहीं लगाती, बल्कि जांच करती है। पीछे-पीछे चलने के बजाय एक बार सरकार जांच क्यों नहीं करा लेती कि 15 साल में क्या-क्या हुआ था। साढ़े चार साल में अब तक क्यों जांच नहीं कर लिया।

चंद्राकर ने कहा कि झीरम मामले में क्या कर लिए। क्यों जांच नहीं करवाएं। हमने कभी इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया। वे ही इसे राजनीतिक मुद्दा बताते हैं। अपने ही नेताओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 


अन्य पोस्ट