रायपुर
राह चलते युवक से बाइक, नगदी लूटा
23-May-2023 2:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 मई। खमतराई इलाके में राह चलते से लूट हो गई। आरोपी ने सडक़ पर जा रहे युवक का बाइक और नगदी लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक विवेक विश्वकर्मा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दुर्गा नगर उरला में रहता है। जो 22 की साम को किया काम से रावणभाठा सतनाम चौक के पास गया
हुआ था। और वो वहीं बाइक से जा रहा था। इसी बीच अर्जून देवांगन और उसके दो साथियों ने विवेक का रास्ता रोक लिया। और यंहा क्यों घूम रहा है करके गाली गलौज करने लगे।
जिसे मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जेब में रखे 5 हजार रूपए और बाइक को लूट कर फरार हो गए। जिसकी रिपोर्ट विवेक ने खमतराई थाना में धारा 394 के तहत दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे