रायपुर

बाल्टी भर पानी के लिए महिलाएं भिड़ीं, सिर फोड़ा
23-May-2023 2:36 PM
बाल्टी भर पानी के लिए  महिलाएं भिड़ीं, सिर फोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मई। 
इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के साथ शहर -कस्बों में पानी किल्लत से लोग परेशान हो रहे है। लोग पानी लेने नलों के सामने घंटों इंतजार कर अपनी बारी का इंजतार करते है। इसी बीच पानी लेने के विवाद भी हो जाता है। ऐसा ही राजधानी से लगे अभनपुर बस्ती में हो गया। बस्ती में लगे सार्वजनिक नल से पानी भरने के दौरान अपनी बारी का इंतजार कर रही दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस बीच दसरीबाई गायकवाड़ को वहीं पड़ोस में रहने वाली अंजनी गायकवाड़ ने गाली-गलौज कर पास रखे बाल्टी से सिर पर दे मारा। घायल दसरीबाई ने इस बात की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर अंजनी गायकवाड़ के खिलाफ 294,506, 323 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। 
 


अन्य पोस्ट