रायपुर

वेबसाईट एवं सॉफ्टवेयर ठग पांच माह बाद गिरफ्तार, पांच लाख वसूले थे
23-May-2023 2:35 PM
वेबसाईट एवं सॉफ्टवेयर ठग पांच माह  बाद गिरफ्तार, पांच लाख वसूले थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 मई।
व्यवसाय के लिए  वेबसाईट एवं सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले बीकानेर के आरोपी भेराराम कस्वा को पुलिस गिरफ्तार कर लाई है।

इसने तेलीबांधा विशाल नगर रोड स्थित ट्रेवल एजेंसी के संचालक रमन जागवानी को शिकार बनाया था। ट्रेवल एजेंसी के लिए वेबसाईट एवं सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने का झांसा देकर 5 लाख रूपए  ठगे थे। आरोपी ठगी करने  स्वयं की अलग-अलग पहचान बता अलग-अलग नम्बरों से फोन करता था। उसके पास  से एक मोबाईल फोन  जब्त किया गया।  तेलीबांधा में पुलिस ने धारा 420, 406, 120बी भादवि. का अपराध  दर्ज किया है।

ला-विस्टा कॉलोनी अमलीडीह निवासी रमन जादवानी सी  ट्रेवल एजेंसी  है । उसका ऑफिस विशाल नगर मोड़ रिंग रोड तेलीबांधा में स्थित है। रमन को   29.01.23 के 2-3 दिन पूर्व से उसके मोबाईल फोन पर किसी सूर्या शर्मा नामक व्यक्ति मोबाईल नं. 8910782441 से कॉल कर बताया कि वह वेबसाईट साफ्टवेर बनाता है। जिसके संबंध में उसने प्रार्थी से उसके व्यवसाय के संबंध में जानकारी लेकर प्रार्थी को हवाई जहाज, ट्रेन टिकिट, विदेशो का टूर व होटलों के संबंध में वेबसाईट साफ्टवेर बनाकर देने की बात कही एवं वेबसाईट बनाने का चार्ज 18 लाख रूपये लगेगा एवं एडवांस में 05 लाख रूपये देना होगा, जिसके लिये वह अपनेवकर्मचारी योगेश पटेल  (9330731374) को भेज रहा हूं बोला। 

29 जनवरी को योगेश पटेल, रमन के पास आकर  5 लाख रूपए लिए और  वेबसाईट साफ्टवेयर शाम को मिल जाने की बात कही।। शाम तक वेबसाईट हेतु सॉफ्टवेयर नही मिलने पर रमन ने सूर्या शर्मा तथा योगेश पटेल के मोबाईल फोन नम्बर पर कॉल कर सम्पर्क करने का प्रयास किया किन्तु दोनों का मोबाईल नम्बर बंद आने लगा। इस प्रकार सूर्या शर्मा एवं योगेश पटेल द्वारा ठगे जाने का आभास होने पर  तेलीबांधा थाने  में धारा 420, 406, 120बी भादवि. का अपराध दर्ज कराया। 
पुलिस ने मोबाईल नंबरों के लगातार विश्लेषण करते हुए आरोपी की पहचान राजस्थान बिकानेर निवासी भेराराम कस्वा के रूप में की। 
 


अन्य पोस्ट