रायपुर
पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन के लिए तीन दिन और
22-May-2023 6:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 मई। सीजी बोर्ड के 10-12 वीं के विद्यार्थी हाल में घोषित नतीजों के पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति अवलोकन अथवा किन्हीं दो प्रक्रिया के लिये अथवा किन्हीं एक प्रक्रिया के लिये 25 मई तक आवेदन कर सकता है।परीक्षार्थी इसके लिये निर्धारित प्रारूप मण्डल वेबसाइटwww.cgbse.nic.in से प्राप्त कर जिला, तहसील एवं विकासखण्ड के अग्रेषण संस्थाओं में निर्धारित शुल्क के साथ जमा कर सकता है या परीक्षार्थी स्वयं मण्डल वेबसाइट www.cgbse.nic.in से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकता है. जो छात्र पूरक है और पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन, उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति अवलोकन के लिए आवेदन किया है वे छात्र पूरक परीक्षा के लिये परीक्षा आवेदन फार्म भर सकते हैं, उन्हें पृथक से पूरक परीक्षा फार्म भरने का समय नहीं दिया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


