रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 मई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए भर्तियों की बहार चल रही है। कांग्रेस सरकार अभी तक 25000 भर्ति्तयो का विज्ञापन एक पखवाड़े में निकाल चुकी है।
मोदी सरकार ने 2 करोड़ नौकरी हर साल देने का वायदा कर धोखा दिया । इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने युवाओं के रोजगार के लिये बेहतर योजना बनाकर कार्य किया।साढ़े 4 साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं सरकारी नौकरी के माध्यम से रोजगार दिये। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद युवाओं के सरकारी नौकरी में भर्ती के द्वार खोले गये। नियमित और अनियमित दोनों प्रकार की भर्तियां निकाली गयी।
राज्य लोकसेवा आयोग के माध्यम से 2885, व्यापमं के माध्यम से 4530, 14580 शिक्षकों की भर्तियां, बिजली कंपनी में 3000, स्वास्थ्य विभाग में 4000, पुलिस विभाग में 8292 , राजस्व विभाग में 392, वन विभाग में 3861 , महिला एवं बाल विकास विभाग में 800 से अधिक भर्तियां, 250,000 विभिन्न विभागों में नियमित भर्तियां की गयी, 44 विभागों में 3155 अनुकंपा नियुक्तियां, चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज 1041 अन्य मेडिकल कॉलेजों में 230 नियुक्ति कृषि उद्यानिकी में 1200 नियुक्तियां इसके अलावा 147000 अनियमित को नियमित कर रोजगार दिया।
बघेल सरकार के द्वारा शुरू किए गए रोजगार मूलक कार्यों का नतीजा है कि आज प्रदेश में बेरोजगारी दर 0.2 प्रतिशत है और यही भाजपा के लिए पीड़ा का विषय है। कांग्रेस की सरकार ने रोजगार स्वरोजगार और सरकारी नौकरी के माध्यम से लगभग 5लाख युवाओं को रोजगार देने में सफलता अर्जित की है और आने वाले रोजगार मिशन के माध्यम से 5 साल में 15 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य भी रखा है।


