रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 मई। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने आज प्रदेश के 10,000 से अधिक गौठान में मेरा गौठान मेरा अभिमान (गौ सेवा पखवाड़ा) की शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में गौठान में जाकर इस अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस 22 मई से 7 जून तक छत्तीसगढ़ के समस्त गौठान में जाकर इस अभियान को चलाएगी। र
ाजधानी में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने गौठान में हो रहे कार्यों का जायजा लिया और साथ ही गौठान के समिति के साथ मिलकर श्रमदान किया गया और गौ माता की सेवा की गई साथी गौठान में जो गोबर से उत्पन्न होने वाले वस्तुओं का निरीक्षण किया महिला सहायता समूह का सम्मान किया गया जो दिन-रात गौठान में गौ माता की सेवा कर रहे हैं साथ ही उन साथियों का भी सम्मान किया गया जो घूम घूम कर गौमाता को गठन में लाने का कार्य कर रहे हैं और उनकी उपचार की व्यवस्था कर रहे हैं आज इस कार्यक्रम में गौठान से संबंधित सभी कर्मचारियों महिलाओं उपचार कर रहे डॉक्टर का सम्मान किया। इस अभियान में जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप प्रदेश सचिव शान मोहम्मद,शानू रजा प्रदेश संयोजक तुषार गुहा विधानसभा अध्यक्ष समीर भट्ट,आजाद वर्मा अभिनव शर्मा आदि उपस्थित थे।


