रायपुर
रायपुर, 22 मई। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई रायपुर रेलवे स्टेशन में चरण पादुका का निशुल्क वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शदाणी दरबार तीर्थ के संत युधिष्ठिर लाल द्वारा अपने उद्बोधन में कुलियों को चप्पल वितरित की और कहा लगातार कुली रेलवे स्टेशन में बरसो से अपनी सेवा देते आ रहे है और हमारा फर्ज है सभी का ध्यान रखे।
सिंधी काउंसिल एक नई ऊर्जा और सोच के साथ सेवा का कार्य करते आ रहे है और निरंतर जरूरत मंद के बीच में जाकर उनको समय समय पर जरूरत के सामान उपलब्ध कराना इसी को ही सच्ची मानव सेवा कहा जाता है मेरी शुभकामनाएं है सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया तीन दिन का निशुल्क चरण पादुका वितरण का कार्यक्रम चलेगा। जिसमे रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड,नेशनल हाईवे में चप्पल वितरित किए जायेंगे । सुश्री दीपिका शदाणी ने सिंधी काउंसिल के प्रयास को सराहा सिंधी काउंसिल के युवा विंग अध्यक्ष रवि ग्वालानी ने कहा चरण पादुका हर जरूरत मंद तक पहुंचे हमारा प्रयास रहेगा सिंधी काउंसिल के मुकेश पंजवानी एवं सचिन मेघानी ने संत जी का स्वागत किया आज के आयोजन में मुखी भजन दास तलरेजा,मोहन वाल्यानी,सुनील बी कुकरेजा,महेश खिलनानी,आकाश बजाज मौजूद थे।


