रायपुर
रायपुर, 22 मई। तेलीबांधा इलाके में घर के सामने से स्कूटी चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी।
राहुल जगवानी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आनंद नगर तेलीबांधा में रहता है। जिसने अपनी दादी के नाम से स्कूटी सी जी 04 एलजे 3999खरीदा था। जिसे वह अपने घर के सामने गली में खड़ी किया हुआ था। कुछ देर बाद घर से बाहर आकर देखा तो उसकी स्कूटी वहां नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर खड़ी स्कूटी का ताला तोडक़र उसे चुरा ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379, 34 दर्ज किया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात चोर की तलाश की गई। वहीं पास लगे सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज से आरोपी की पतासाजी की गई। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर बताए गए हुलिए से मयूर राणा उर्फ रिक्की बर्फ फैक्ट्री के सामने थाना तेलीबांधा को पकड़ा। पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वाहन चोरीकरना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी को जब्त धारा 379, 34 अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


