रायपुर

गुलाबी नोट कल से रिटर्न हो सकेंगे, पहचान बताने की जरूरत नहीं
22-May-2023 3:57 PM
गुलाबी नोट कल से रिटर्न हो सकेंगे, पहचान बताने की जरूरत नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 मई। 
आरबीआई की तरफ से 2000 रुपए के नोटों की वापसी के निर्देश के बाद अब लोगों की चिंता नोटों  को एक्सचेंज करने की है। 23 मई से 2000 के नोटों को बदला जा सकेगा। अगर आप एक्सचेंज कराने के लिए 23 मई को बैंक जाने वाले हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर  है। खबर ये है कि आप आईडी प्रुफ के बिना ही 2000 रुपये के नोट को अन्य मूल्य के नोटों से एक्सचेंज करा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई फॉर्म नहीं भरना होगा. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  ने अपने लेटर में इस बारे में जानकारी दी है।

एसबीआई ने घोषणा की है कि वह ग्राहकों को बिना फॉर्म या स्लिप के 20,000 रुपये तक के नोट बदलने का मौका देगा. इस कदम से लोग बिना मांग पर्ची भरे एक ही बार में 10 नोटों की अदला-बदली कर सकेंगे। आरबीआई ने शुक्रवार को 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी। इस वैल्यू के नोट बैंकों में जाकर 30 सितंबर तक जमा या बदले जा सकेंगे। आरबीआई ने शाम को जारी एक बयान में कहा कि अभी चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट 30 सितंबर तक वैलिड करेंसी बने रहेंगे।


अन्य पोस्ट