रायपुर

माहेश्वरी सभा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
21-May-2023 7:40 PM
माहेश्वरी सभा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

रायपुर, 21 मई। आज माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के उपलक्ष में माहेश्वरी सभा, रायपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वर्गीय घनश्याम दास जी मुँदडा की स्मृति में किया गया । माहेश्वरी सभा, रायपुर द्वारा महेश नवमी  सप्ताह मनाया जा रहा जिसमें आज दिनांक 21 मई से लेकर 29 मई , महेश नवमी के दिन तक मनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा , जिसकी शुरुआत आज रक्त दान शिविर से हुई। आज दिनांक 21 मई , 60 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया एवं महेश नवमी तक, 50 से 60 यूनिट और डोनेट किया जाएगा । महिलाओं ने बड़ चड़कर हिस्सा लिया और श्रीमती सरिता मूंधड़ा, श्रीमती नीता मोहता, श्रीमती कंचन मोहता, हिमांगी मोहता, श्रीमती निधि दम्माणी, श्रीमती अनिता नत्थानी, आरती मूंधड़ा , श्रीमती संगीत चांडक , श्रीमती प्रगति कोठारी , श्रीमती प्रियंका राठी , श्रीमती नेहा मूंधड़ा , श्रीमती प्रतिभा मोहता ने रक्त दान किया। 

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री सुरेश जी मुंधडा , माहेश्वरी सभा रायपुर के अध्यक्ष श्री संपत जी काबरा , कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार जी राठी , छत्तीसगढ़


अन्य पोस्ट