रायपुर
नियामक आयोग में भर्ती भी विवादों में
21-May-2023 3:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 मई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्यपाल को पत्र लिखकर विद्युत नियामक आयोग में की जा रही नियुक्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस पत्र को अपने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा। आज राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को पत्र लिखकर नियामक आयोग पर विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया के संदर्भ में की गई शिकायत की जानकारी देते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया। सीजीपीएससी के चयन प्रक्रिया के बाद अब राज्य विद्युत नियामक आयोग में विभिन्न पदों पर हुई भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि पूरी भर्ती परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में पेन से शीट भरना था। लेकिन उसे पेंसिल से भरवाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


