रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई। यातायात पुलिस ने कल शहर के भीतर प्रमुख मार्गों एवम् शहर से होकर गुजरने वाले रिंग रोड के नो पार्किंग पर खड़े भारी मालवाहक वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया।
उक्त अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों एवम् चौक चौराहों में यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपने अपने दल बल के साथ नोपार्किंग में खड़ी वाहनों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया साथ ही इनमें रिंग रोड नंबर 1 जोरा ओवर ब्रिज से ग्राम चंदनडीह तक, एवं रिंग रोड 2 में टाटीबंध चौक से भनपुरी तिराहा होकर सिलतरा तक चालानी कार्यवाही किया गया। इस दौरान कुल 268 उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चालान काटकर जुर्माना वसूला गया।
बता दे कि राजधानी की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा उल्लंघन करता वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है, इसी क्रम मे नो पार्किंग पर अवैध रूप से खड़ी कर यातायात में व्यवधान उत्पन्न करने के वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया । यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
डीएसपी ट्रैफिक ने वाहन चालकों से अपील है कि वे अपना वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करें। यातायात को बाधित कर नो पार्किंग पर अवैध रूप से वाहन खड़ी पाए जाने की स्थिति में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही अपना वाहन पार्क करें।



