रायपुर
5 जून तक खुले आरआरआर केन्द्र
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई। निगम के सभी 70 वार्डों में एक साथ कल 20 मई शनिवार से वार्ड स्तर पर एक - एक आर.आर. आर. ( रिड्यूज, रिसाइकल, रियूज ) केन्द्र शुरू हो रहे हैं।सम्बंधित वार्ड पार्षद के नेतृत्व में उपयुक्त स्थान पर शुभारम्भ किये जाने जोन कमिश्नरों जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कार्यवाही कर रहे हैँ एवं उक्त कार्यवाही के सम्बन्ध में आवश्यक सभी तैयारियां स्थल चयन सहित पूर्ण की जा चुकी है।
20 मई से 5 जून तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक हर जोन कार्यालय में घरों की पुरानी अनुपयोगी किताबें, पुराने कपड़े, पुराने बर्तन, प्लास्टिक के सामान, ई - वेस्ट आदि प्राप्त करने आरआरआर केन्द्र खुला रहेगा। आज अभियान के तहत सभी जोनों में जोन कमिश्नरों ने जोन अध्यक्षों की अध्यक्षता एवं वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में वार्डों में कार्यरत महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं स्वच्छता दीदियों के साथ बैठक में 20 मई से प्रारम्भ हो रहे आरआरआर केन्द्रोँ में 20 मई से 5 जून तक प्रतिदिन सेवायें देकर वार्डवासियों से केन्द्र में घर की पुरानी ऐसी अनुपयोगी वस्तुएँ / सामग्रियां पुरानी पुस्तकें, कापियाँ,पुराने बर्तन, प्लास्टिक के पुराने सामान, ई - वेस्ट ( इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट ) आदि वस्तुओं, जो आपके लिये अनुयोगी हों, किन्तु समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लोगों के लिये उपयोगी हों, को प्राप्त करके आरआरआर केन्द्रोँ में रखवाकर उनकी सूची जानकारी पंजी में दर्ज करके देने वाले नागरिक का नाम, पता, सम्पर्क नम्बर अपशिष्ट कम करने के अभियान में सहयोग देने हेतु दर्ज करने के निर्देश सभी स्वच्छता दीदियों को जोन कमिश्नरों को दिए हैं।


