रायपुर

आईटीआई में ट्रेनिंग अफसर के 920 पदों पर सीधी भर्ती, 7 से परीक्षा
19-May-2023 2:55 PM
आईटीआई में ट्रेनिंग अफसर के 920 पदों पर सीधी भर्ती, 7 से परीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई।
 राज्य के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी गई है। प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती परीक्षा प्रदेश के 5 संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी। 

नियंत्रक, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण अधिकारी इंफारमेशन एण्ड कम्युनिकेशन टेक्नालॉजी सिस्टम मेंटनेंस की परीक्षा 7 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की परीक्षा 7 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 तक, प्रशिक्षण अधिकारी इलेक्ट्रिशियन की परीक्षा 8 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी वायरमैन की परीक्षा 8 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी कारपेंटर की परीक्षा 9 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी टर्नर की परीक्षा 9 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

इसी प्रकार प्रशिक्षण अधिकारी ड्राईवर कम मैकेनिक की परीक्षा 12 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मैकेनिक मोटर व्हीकल की परीक्षा 12 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी मेसन (बिल्डिंग कंस्ट्रक्टर) की परीक्षा 13 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी हॉस्पिटल हाउस कीपिंग की परीक्षा 13 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी फिटर की परीक्षा 14 जून को सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक, प्रशिक्षण अधिकारी वेल्डर की परीक्षा 14 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक। 


अन्य पोस्ट