रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मई।राजधानी के कुशालपुर ब्रिज के पास रेडियंट हॉस्पिटल के बगल में चाय की दुकान चलाने वाले बुजुर्ग भुवनेश्वर साहू को दो लोगों ने बेरहमी से पीटा।
वे दोनो सिगरेट की वास्तविक कीमत से कम पैसे में लेना चाहते थे। लेकिन बुजुर्ग साहू ने मना कर दिया। इससे दोनों पिल पड़े और जमकर मारा। बुजुर्ग असहाय होकर मार झेलता रहा। दोनों आरोपियों ने किस चीज से मारा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हैं लेकिन पिटाई से साहू के सिर पर छह टांके हैं। फिलहाल आरोपी पकड़े नहीं जा सके है। इस घटना को लेकर कुछ लोगो ने ट्विटर पर पुलिस को जानकारी दी है । और इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रिया भी आई है। ।एक रिटायर्ड डीजी ने घटना को दुखद बताते हुए उम्मीद जताई है पुलिस ने संग्यान लिया होगा। एक अन्य ने लिखा कि छत्तीसगढ़ मे गुंडाराज हावी हो गया है।
बहुत शर्मनाक, बहुत दयनीय। एक और टिप्पणी आई कि एक तो सिगरेट पीनी है ऊपर से कम पैसे में और फिर मारपीट। कायदा सिखाया जाना चाहिए। साथ ही नें रायपुर पुलिस और सीएम भूपेश बघेल को लेकर उम्मीद की कि वे संग्यान लेंगे।


