रायपुर

पीएससी विवाद: सीएम को चुनौती-अपने ट्वीट पर आये हुए कमेंट्स पढ़ लीजिए
18-May-2023 8:12 PM
पीएससी विवाद: सीएम को चुनौती-अपने ट्वीट पर आये हुए कमेंट्स पढ़ लीजिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 मई। पी एस सी नतीजों में भाई भतीजावाद के आरोपों पर सीएम भूपेश बघेल ने सबूत पेश करने की चुनौती पर वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बाद युवा आंत्रपेन्योर उज्ज्वल दीपक दीपक ने चुनौती दी है। एक ट्वीट कर उज्ज्वल ने कहा है कि बघेलजी अगर आप असली दाऊ हैं तो सिफऱ् इसकी जाँच करा दीजिए । सबूत पेश कर रहा हूँ । ये टाइपिंग मिस्टेक नहीं हो सकती । जानबुझकर सरनेम छुपाया जा रहा है ।

अपने ट्वीट पर आये हुए कमेंट्स पढ़ लीजिए । सब समझ में आ जाएगा । सबूत तो सोनवानी जी ने अभी तक मिटा ही दिये होंगे । एक व्यक्ति और भ्रष्टाचार को बचाने के लिए अपनी विश्वसनीयता को दांव पर ना लगाइए। ख़ुद ही एक स्वतंत्र एजेंसी को जाँच का जिम्मा दीजिए। राजनैतिक सूचिता का ध्यान रखें । युवा निराश हैं । हतोत्साहित हैं ।

सारी उत्तर पुस्तिकाओं को पीएससी की वेबसाइट पर डाल दीजिए । अभ्यर्थी ख़ुद आपको सबूत दे देंगे । सबूत ना मिला तो टॉपर छात्रों के उत्तर पढक़र उनको भी प्रेरणा मिलेगी । इसमें छुपाने वाली बात क्या है । हाथ कंगन को आरसी क्या ?

उज्ज्वल ने अपने ट्वीट में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व खडग़े, प्रियंका, राहुल गांधी समेत स्पीकर महंत, मंत्री सिंहदेव, कवि कुमार विश्वास समेत भाजपा के नेताओं के साथ वरिष्ठ पत्रकारों को भी टैग किया है।

इधर एबीवीपी के साथ पुलिस की झड़प, छात्र सीएम हाऊस घेरने जा रहे थे

छत्तीसगढ़ में पीएससी 2021 के परिणाम आने के बाद विवाद की स्थिति बन गई है।परिणाम में हुए कई इत्तेफाक को लेकर विपक्ष न्यायिक जांच की मांग कर रहा है। एबीवीपी दोबारा जांच को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।वहीं आज एबीवीपीकार्यकर्ता के साथ पीएससी की परीक्षा दिलाने वाले अभ्यर्थी प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस ज्ञापन सौंपने निकलने. इस दौरान एबीवीपी और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल में ्रक्चङ्कक्क ने  परिणाम को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्र हित में फैसला लेने की मांग कही. इस प्रदर्शन में  परीक्षा दिलाने वाले अभ्यर्थी भी मौजूद रहे। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सीट की कार्बन कॉपी, मॉडल आंसर की ट्रांसपेरेंसी की मांग की है. इस दौरान मुख्यमंत्री निवास ज्ञापन देने जा रहे के छात्रों को बड़ी संख्या में तैनात पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोका. इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी देखने को मिला. फिलहाल, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट