रायपुर

निगम,पालिका और नगर पंचायतों में प्रमोशन के आदेश
18-May-2023 8:06 PM
निगम,पालिका और नगर पंचायतों में प्रमोशन के आदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 मई। प्रदेश कांग्रेस ने पिछली सरकार में प्रभावशाली लोगों के परिवार के सदस्यों की सूची जारी की है, जिनका पीएससी में चयन हुआ था। पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी पर आरोपों के जवाब में यह बताया गया कि रमन सरकार में तत्कालीन पीएससी चेयरमैन के आर पिस्दा के पुत्र का भी डिप्टी कलेक्टर के लिए चयन हुआ था।

कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि मुद्दाविहीन भारतीय जनता पार्टी विशेष तौर पर इस प्रदेश के 15 साल तक मुख्यमंत्री रहा व्यक्ति राज्य लोकसेवा आयोग की चयनित सूची पर सवाल खड़ा कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी और डॉ. रमन सिंह बेहद ही गैर जिम्मेदाराना आरोप लगा रहे कि पीएससी में, नेताओं, अधिकारियों, व्यवसायियों के बच्चों के कुछ नाम चयनित हो गये है। रमन सिंह और भाजपा को आपत्ति है कि पीएससी में सगे भाई-बहन, पति-पत्नी का चयन कैसे हो गया?

शुक्ला ने आगे कहा कि भाजपा के पीएससी के नतीजों पर सवाल खड़ा करने का कोई भी तार्किक आधार नहीं है क्यों और कैसे पर सवाल खड़ा करके भाजपा प्रदेश के युवाओं के सपनों को पंख लगाने वाली संस्था राज्य लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता को संदिग्ध बना कर युवाओं की भावनाओं पर ठेस पहुंचा रहे है।

शुक्ला ने आगे कहा कि भाजपा को आपत्ति है कि कैसे सगे भाई-बहन, पति-पत्नी, अधिकारियों के बच्चें चयनित हो गये? मैं आपके समक्ष एक सूची सामने रख रहा हूं जो भाजपा के शासनकाल में चयनित हुये थे। इन अभ्यर्थियों की योग्यता पर सवाल नहीं खड़ा कर रहे और न ही उनके चयन में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे, एक राजनैतिक दल के रूप में हम अपनी राजनैतिक जवाबदारी को समझते हैं। यह सूची जारी करने का आशय इतना मात्र है कि पहले भी नेताओं, अधिकारियों, व्यवसायियों के बच्चों को प्रशासनिक सेवा में चयन होते रहा है लेकिन किसी का किसे नेता अधिकारी का रिश्तेदार होना उसकी अयोग्यता नहीं हो जाती है।

उन्होंने आगे कहा कि आंसरशीट जारी हो गया है पब्लिक डोमेन में है। सबके रिटेन के नंबर और इंटरव्यू के नंबर ओपेन है कोई भी पढ़ा लिखा व्यक्ति विश्लेषण कर सकता है। लेकिन दुर्भाग्य है लोग अपने राजनैतिक एजेंडे को पूरा करने मेहनती प्रतिभावन बच्चों की योग्यता पर सवाल खड़ा कर रहे।

2013 विनय अग्रवाल, विभोर अग्रवाल 2013, 2014 आभा तिवारी, 2014, ओंकार साय, 2014 सूर्यकांत साय, 2014, मनीष साहू 2014, कल्पना साहू 2015, शीतल बसल 2015, पूजा बंसल कारोबारी के रिश्तेदार • डिप्टी कलेक्टर के पद पर कारोबारी के रिश्तेदार डिप्टी कलेक्टर के पद पर 45 वर्ष की आयु में प्रथम प्रयास में सर्वोच्य स्थान प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर पर चयनित।


अन्य पोस्ट