रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई। गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत शास्त्री मार्केट स्थित मेजबान होटल के पास गांजा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था। मुखबीर की सूचना पर एण्टी क्राइन की टीम ने एमपी निवासी शैलेंद्र तिवारी को रंगे हाथ पकड़ा। उसके कब्जे से 6 किलो 600 ग्राम गांजा और बिक्री रकम जब्त किया।
बुधवार को एण्टी क्राईम साईबर की टीम मुखबीर से सूचना मिली की शास्त्री मार्केट स्थित मेजबान होटल के पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है। जिसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबीर के बताए गए हुलिए और स्थान को चिंहांकित कर गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेरा बंदी कर पकड़ा । पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शैलेन्द्र तिवारी निवासी मध्य प्रदेश का होना बताया। बैग की तलाशी लेने पर उसमे गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर शैलेन्द्र तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 600 ग्राम गांजा और बिक्री रकम 70,000 को जब्त कर धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।


