रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई। पखवाड़े भर पहले राजेंद्र नगर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के फरार आरोपी खेमलाल उर्फ छोटू धु्रव को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के अन्य आरोपी सनातन बघेल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है ।
राजेन्द्र नगर के दुर्गा नगर गली नंबर 02 सी निवासी सुनीता मसीह ने 29 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह अशोका मिलेनियम कॉम्पलेक्स में खाना बनाने का काम करती है। 29 की शाम करीब 4.30 बजे वह काम पर गयी थी। शाम करीबन 18.15 बजे उसके भाई का फोन कॉल आया कि तुम्हारे बेटे अनिकेत मसीह को मोहल्ले के ही सनातन बघेल एवं छोटू धु्रव ने एक राय होकर पुराने विवाद को लेकर विवाद चाकू से उसके जांघ व शरीर में वार कर फरार हो गये है। वहां उपस्थित लोगों ने अनिकेत को न्यू राजेन्द्र नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर मे धारा 307, 34 भादवि. का अपराध दर्ज किया गया और अगले दिन । दिन पुत्र की मृत्यु होने से आरोपियों के विरूद्ध धारा 302 भादवि. जोड़ा।
पुलिस ने सनातन बघेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू जप्त किया जा चुका है। और फरार हुए खेमलाल उर्फ छोटू धु्रव( 25) को कल गिरफ्तार कर किया गया।


