रायपुर

सुबह तेज धूप के बाद, दोपहर जशपुर, बिलासपुर-नांदगांव में बारिश
18-May-2023 3:06 PM
सुबह तेज धूप के बाद, दोपहर जशपुर, बिलासपुर-नांदगांव में बारिश

 दोपहर 41 डिग्री 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 मई।
पिछले सप्ताह भर से तपने के बाद कल का दिन कुछ राहत लेकर आने की संभावना है। सुबह तेज धूप निकलने के बाद दोपहर होते-होते जशपुर, बिलासपुर, और राजनांदगांव में बारिश भी हुई। जशपुर-बिलासपुर में कुछ देर तक बारिश थी, लेकिन नांदगांव के जालबांधा इलाके में मुसलाधार बारिश दर्ज की गई। इधर राजधानी दोपहर तक 41 डिग्री तक तपी। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक हल्के बादलों के साथ बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गरम हवाओं का आना लगातार जारी है। 

जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ स्थित है । एक द्रोणिका बिहार से मध्य छत्तीसगढ़ तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 
प्रदेश में  गुरूवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की भी संभावना है।प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम बनने की संभावना है जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
 


अन्य पोस्ट