रायपुर

महाजनसंपर्क अभियान के लिए प्रभारी नियुक्त
17-May-2023 9:33 PM
महाजनसंपर्क अभियान के लिए प्रभारी नियुक्त

कांकेर सरकार पर 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले का आरोप लगाते हुए भाजपा ने आज एक पोस्टर जारी किया। यह पोस्टर पूरे प्रदेशभर में गांव, गली में चस्पा करेगी भाजपा


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मई। भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान की तैयारी तेज हो गई है।भाजपा ने लोकसभा क्लस्टर प्रभारियों की नियुक्ति की है ।प्रभारियों की सूची में मोतीलाल साहू और दिनेश कश्यप को बस्तर-  कोरबा की जिम्मेदारी मिली है। दुर्ग, महासमुंद, रायपुर, कांकेर और राजनांदगांव की जिम्मेदारी चंद्रशेखर साहू और रामकुमार भट्ट को मिली है। पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णु देव साय और विधायक रजनीश सिंह को जांजगीर चांपा, रायगढ़, बिलासपुर और सरगुजा की जिम्मेदारी मिली है।

बृजमोहन का जन संपर्क अभियान

पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिणी विधायक बृजमोहन अग्रवाल आज शाम अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे इस दौरान केंद्रीय योजनाओं, राज्य शासन के माध्यम से कराए गए विकास के कामों एवं नगर निगम के कार्यों की समीक्षा करेंगे।श्री अग्रवाल की यात्रा  विधानसभा कार्यालय तत्पर से संध्या 4:00 बजे  शुरू होगी। इस दौरान शहर जिले के वरिष्ठ नेता,कार्यकर्ता एवं स्थानीय पार्षद भी मौजूद रहेंगे। श्री अग्रवाल सबसे पहले  बिपिन बिहारी सूर वार्ड के कैलाशपुरी चौक , दुलारी नगर , वीरभद्र नगर, पुजारी नगर , गभरा पारा, ढिमर पारा, कुम्हार पारा , धोबी लाइन , आदर्श चौक क्षेत्र में जनता से मुलाकात करेंगे।


अन्य पोस्ट