रायपुर

कोयले की जगह पत्थर मिट्टी भरने ट्रक ड्राइवर, कंडक्टर के बाद डिपो संचालक भी पकड़ाया
17-May-2023 9:33 PM
कोयले की जगह पत्थर मिट्टी भरने ट्रक ड्राइवर, कंडक्टर के बाद डिपो संचालक भी पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मई। ट्रक में कोयले की जगह पत्थर मिट्टी भरकर लाने  वाले फरार मोह. फखरूद्दीन खान गिरफ्तार कर लिया गया । ये लोग महासमुंद में ट्रक में कोयले की जगह पत्थर मिट्टी भरते थे । सिलतरा स्थित गोदावरी पावर लिमिटेड में सुरक्षा प्रबंधक रामचंद्र पुरोहित ने दो दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक संयंत्र के  लिए गंगावरम पोर्ट विशाखापट्टनम से इम्पोर्टेड कोयला जय जगदीश ट्रांसपोर्ट के ट्रकों से लायी जाता है। अनुबंध के अनुसार  ट्रांसपोर्ट कम्पनी से 2 ट्रक  ए पी 35 वाय 5889 का चालक खुज्जू खान, सह चालक मुबारक खान तथा वाहन क्रमांक ए पी 31 टी पी 4246 का चालक इमरान खान सह चालक बलराम सिंह  कोयला लेकर आए थे।  10 अक्टूबर 20 को लैब से टेस्ट कराने पर उसमें भारी मात्रा में घटिया कोयला मिट्टी पत्थर मिला हुआ था। इस प्रकार ड्राइवन एवं कंडक्टर द् अच्छे क्वालिटी  के स्थान पर खराब क्वालिटी का कोयला मिलाकर अमानत में खयानत करते हुए कंपनी को कुल 4,26,000/- रूपये की  क्षति पहुंचा चुके  थे। इस पर पुरोहित की  पूछताछ  पर उन लोगों ने महासमुंद के पास ओवर ब्रिज के नीचे ढ़ाबा के पीछे कोल डिपो में कुछ माल निकालकर अनुपयोगी माल डालकर वजन बराबर करने की खाना पूर्ति करने पश्चात् संयंत्र में वाहनों को लाते रहे । इस रिपोर्ट पर धरसींवा पुलिस धारा 407, 120 भादवि. के तहत मामला दर्ज कर पड़ताल की ।


अन्य पोस्ट