रायपुर

पटवारियों की बेमुद्दत हड़ताल को आप पार्टी का भी समर्थन
17-May-2023 9:28 PM
पटवारियों की बेमुद्दत हड़ताल को आप पार्टी का भी समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मई। छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संध द्वारा 15 मई से जारी प्रांत व्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन के तीसरे दिन पूरे प्रदेश में आंदोलन शत-प्रतिशत सफल है तथा राजस्व विभाग के कार्य ठप पड़े हुए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडीं के निर्देश पर आम आदमी पार्टी के प्रांतीय सचिव उत्तम जायसवाल, लोकसभा प्रभारी विजय गुरबक्सनी, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, जिला सचिव विजय कुमार झा ने नवा रायपुर जूता धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों का हौसला अफजाई किया। श्री झा ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप पार्टी ने जायज मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं श्री जयसिंह अग्रवाल राजस्व मंत्री से की है उन्होंने कहा है कि राजस्व विभाग में अफसरशाही के कारण भेदभाव की नीति चल रही है जब राजस्व निरीक्षक नायब तहसीलदार तहसीलदार के पदोन्नति आदेश जारी हो सकते हैं तो फिर पटवारियों के रिक्त पद होने के बाद भी पदोन्नति क्यों नहीं हो रहा है यह चिंतन का विषय है।


अन्य पोस्ट