रायपुर
लाखों की चोरी का स्क्रैप के साथ 2 गिरफ्तार
16-May-2023 7:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 मई। माना कैंप इलाके में लाखों के कबाड़ के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 73सौ किलो स्क्रैब को जब्त किया। मुखबीर से सूचना मिली की ट्रक क्रमांक सीजी/04/जे/4456 में कुछ व्यक्ति चोरी का कबाड़ (स्क्रैप) भरकर डूमरतराई की ओर से आ रहे है। बजाए गए गाड़ी नम्बर और स्थान पर घेराबंदी कर ट्रक को माना मोड़ पास रोका गया। ट्रक में दो व्यक्ति सवार थे एवं ट्रक में स्क्रैप भरा था। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम सावन कुमार साहू एवं आकाश पाण्डेय बताया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा कबाड़ को चोरी का होना बताया। दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की स्क्रैप 7300 किलोग्राम कबाड़ को जब्त कर धारा 41(1+4) जा.फौ./379 अपराध दर्ज किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


